फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   छात्र संघ प्रत्याशियों को सोशल मीडिया का सहारा

छात्र संघ प्रत्याशियों को सोशल मीडिया का सहारा

Tue, 04 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ प्रत्याशियों को सोशल मीडिया का सहारा

विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ चुनावों को लेकर कालेज में सरगर्मी तेज हो गई है। पोस्टर व बैनर टांगने के बाद कालेज प्रशासन की फटकार के बाद छात्र संघ प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया से प्रचार कर रहे प्रत्याशियों के समर्थक निजी संपर्क साधकर प्रचार कर रहे हैं।
लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बाद भी छात्र संघ प्रत्याशियों द्वारा कालेज तथा नगर में बैनर पोस्टर चिपकाने के बाद कालेज प्रशासन ने प्रत्याशियों को फटकार लगाते हुए दस प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। प्रत्याशियों से चिपकाए गए पोस्टर हटाने के आदेश देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि समय रहते पोस्टर नहीं हटाए तो अदालत के आदेशों के तहत कार्रवाई की जाएगी। फटकार के बाद प्रत्याशियों ने अब सोशल मीडिया को प्रचार का जरिया बना लिया है। सोशल मीडिया में फेसबुक आइडी बनाकर प्रचार किया जा रहा है। व्हाट्सएप व मेसेंजर एप से भी प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोट-
लिंगदोह समिति की सिफारिशों के बाद बैनर व पोस्टरों से प्रचार करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया प्रचार का बेहतर माध्यम बना है। वर्तमान में प्रत्येक छात्र छात्रा सोशल मीडिया से जुड़े हें। ऐसे में उन तक पहुंचना तथा अपनी बात पहुंचाना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शशांक वर्धन, स्वतंत्र प्रत्याशी

मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बैनर, पोस्टर बेहतर माध्यम है, लेकिन हाल के वर्षों में इन पर प्रतिबंध लगने के बाद प्रत्याशियों के सामने दिक्कत बढ़ी है। ऐसे में फेसबुक, व्हाट्सएप बेहतर जरिया बनकर उभरे हैं। छात्र छात्राओं तक पहुंचने में आसानी रहती है।

- सूरज रौतेला, एनएसयूआइ प्रत्याशी

कांडा महाविद्यालय में भी सरगर्मी तेज
कांडा। राजकीय महाविद्यालय कांडा में भी छात्र संघ चुनावों की तैयारियां चल रही हैं। प्राचार्य ने बताया कि पांच सितंबर को नामांकन, छह को नाम वापसी तथा इसी दिन आमसभा, आठ को मतदान तथा मतगणना होगी। छात्र संघ के संभावित दावेदार मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed