{"_id":"5b67352a4f1c1b6a1c8b473f","slug":"191533490474-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कोतवाल ने मातहतों की समस्याएं सुनी। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जिला और मुख्यालय स्तर की समस्याओं को अग्रसारित किया गया।
रविवार को कोतवाली में आयोजित पुलिस सम्मेलन में कर्मियों ने विभागीय और पारिवारिक समस्याएं उठाई और निस्तारण की मांग की। कोतवाल टीआर वर्मा ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर थाना स्तर की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जिला और मुख्यालय स्तर की समस्याओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। इस मौके पर कोतवाल वर्मा ने मानसून सीजन को देखते हुए मातहतों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को 24 घंटा मोबाइल खुला रखने और आपात परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहने के भी निर्देश दिए।