{"_id":"5b4b905c4f1c1b3f748b4f9e","slug":"191531678812-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय दलों के खिलाफ जनता को लामबंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय दलों के खिलाफ जनता को लामबंद किया
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राज्य से पलायन, गैरसैंण राजधानी और भ्रष्टाचार को लेकर उक्रांद ने जनता को राष्ट्रीय दलों के खिलाफ लामबंद किया है। जनता क्षेत्रीय सरोकारों से दूर खड़े राष्ट्रीय दलों से उकता चुकी है और फेरबदल को तैयार बैठी है। आने वाले चुुनाव में जनता का अप्रत्याशित रुझान देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय दलों को आने वाले चुनाव मेें मुंह की खानी पड़ेगी।
रविवार को गांव बचाओ, उत्तराखंड बचाओ रथ यात्रा के बागेश्वर पहुंचने के दौरान प्रदेश सह प्रभारी कुंदन बिष्ट और कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बुधानी ने यह दावा किया। बताया कि रथ यात्रा के दौरान पार्टी ने गांव-गांव संपर्क किया। राष्ट्रीय दलों की नाकामी जनता के सामने रखी।
यात्रा के अपेक्षित परिणाम सामने आए हैं। उत्तराखंड गांव में बसता है और गांव को बचाने के लिए राष्ट्रीय दलों को सत्ता से बाहर करना होगा। जनता चुनाव में राष्ट्रीय दलों को इसका जवाब देगी। इधर, यात्रा का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, अल्मोड़ा के दीवान बनोला, गिरीश गोस्वामी, हरीश जोशी, नरेंद्र बघरी, भुवन कांडपाल आदि थे।