फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण

जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण

Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम नैल कत्यूर के बाशिंदे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। सड़क के अभाव में उन्हें गोमती पार कर मुख्यालय आना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक हासिल कुछ नहीं हुआ। नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई है।


सोमवार को मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को समस्या बताई। बताया के सड़क से गांव की दूरी छह किमी है। अब तक गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। उन्हें छह किमी की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। इस दौरान जान जोखिम में डालकर गोमती पार करनी पड़ रही है। रोगियों और गर्भवती महिलाओं को डोली में लादकर मुख्यालय तक लाना पड़ रहा है। बच्चे भी स्कूल जाने के लिए पांच किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं। सड़क के अभाव से नैल के साथ ही नावलिया, बिलेख के 650 ग्रामीणों को परेशानी और फजीहत उठानी पड़ती है। इस दौरान प्रधान हंसी देवी, सरपंच रतन सिंह, विमल रावत, मीना देवी, उम्मेद सिंह, दर्शन सिंह, नर सिंह, बबीता देवी, ठाकुर सिंह, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन


टेंडर के बाद अटका काम
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत कमेड़ी से पापे मोटर मार्ग पांच किमी प्रस्तावित है। चार किमी सड़क के लिए दो साल पहले टेंडर हुए थे। टेंडर होने के बाद काम आगे नहीं बढ़ सका है। इस मार्ग से होते हुए ही नैल तक अतिरिक्त पांच किमी सड़क की मांग उठाई जा रही है। दरअसल मार्ग के निर्माण की राह में वन विभाग का पेच फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed