{"_id":"5a4a663f4f1c1b156b8bf84e","slug":"191514825279-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में महंगा हो गया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में महंगा हो गया इलाज
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पहली जनवरी से सरकारी अस्पतालों में इलाज महंगा हो गया है। साल के पहले दिन ही मरीजों को पर्ची सहित तमाम तरह की जांच के लिए जेब और अधिक ढीली करनी पड़ी। पर्ची का शुल्क जहां 19 रुपये से बढ़कर 21 रुपये हो गया है, वहीं अल्ट्रासाउंड का शुल्क 389 से बढ़कर 428 रुपये हो गया। इसके अलावा एक्सरे भी महंगा हो गया।
पहले एक्सरे के लिए 136 रुपये फीस थी, अब यह 150 रुपये कर दी गई है। ईसीजी की फीस 195 से बढ़कर 215 रुपये हो गई है। दांतों की जांच में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पहले दांत की जांच 50 रुपये में होती थी, अब मरीजों को 55 रुपये देने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बसंत ने बताया कि सभी तरह की जांचों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी है, लेकिन अभी लिखित निर्देश नहीं पहुंचा है।