{"_id":"5a43dbd64f1c1b001c8bb3ca","slug":"191514396630-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा बन चुके पोल को जल्द हटाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बन चुके पोल को जल्द हटाया जाए
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर परिसर में खतरा बने बिजली के पोल को हटाने की मांग को लेकर बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी अधिशासी अभियंता से मिले। पदाधिकारियों ने ईई को ज्ञापन सौंपकर उत्तरायणी मेले से पहले जर्जर हो चुके पोल को बदलने की मांग की।
बुधवार को हाइडिल पहुंचे बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पौराणिक बागनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार के पास एक बिजली का पोल पूरी तरह से सड़-गल चुका है।
14 जनवरी से प्रसिद्ध उत्तरायणी मेला शुरू हो जाएगा। मेले के दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। भीड़भाड़ में पोल के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने उत्तरायणी मेला शुरू होने से पहले पोल को बदलने की मांग की है। वहीं समिति के पदाधिकारियों ने बाणेश्वर मंदिर परिसर में तिरछे हो चुके पोल को भी शीघ्र हटाने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने शीघ्र बिजली के पोलों को बदलने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, सचिव बाला दत्त तिवारी, रतन सिंह, भरत सिंह, संजय सिंह, चंदन सिंह, राजा साह गंगोला, सुंदर सिंह रावल, चंद्रशेखर जोशी, खीमानंद पंत आदि शामिल थे।