फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ब्लड कैंसर से पीड़ित अजय को है आपके सहयोग की जरूरत

ब्लड कैंसर से पीड़ित अजय को है आपके सहयोग की जरूरत

Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से पीड़ित अजय को है आपके सहयोग की जरूरत

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विवेकानंद विद्या मंदिर के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र ब्लड कैंसर से पीड़ित है। गरीब परिवार के इस छात्र के उपचार में डॉक्टरों ने लाखों का खर्चा बताया है। बेटे को गंभीर बीमारी होने की जानकारी के बाद विधवा मां रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम के इलाज के लिए कई लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं।
कपकोट के बमसेरा गांव निवासी अजय ऐठानी जब मां के गर्भ में था तभी उसके सिर से पिता का साया उठ गया था। मां गंगा देवी ने मेहनत-मजदूरी कर तमाम संघर्षों से उसे पाला है। वर्तमान में अजय विवेकानंद विद्या मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले कुछ समय से उसकी तबियत खराब चल रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय अस्पतालों में बीमारी पकड़ में नहीं आने पर जब डॉक्टरों ने बाहर दिखाने को कहा तो जांच में उसे ब्लड कैंसर होने का पता चला। अपने कलेजे के टुकड़े को गंभीर बीमारी होने की जानकारी के बाद से गंगा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगा देवी प्राथमिक स्कूल ऐठान में भोजन माता है। परिवार की माली हालत को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने अजय के उपचार के लिए हाथ बंटाना शुरू कर दिया है। कई ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से लगभग 70 हजार रुपये की धनराशि एकत्र कर उपचार के लिए अजय को हल्द्वानी भेजा है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब परिवार के अजय को सभी के मदद की आवश्यकता है। आप भी अजय की माता गंगा देवी के बैंक खाता संख्या 001234001100976 के माध्यम से सहायता के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed