फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अल्मोड़ा लोस सीट से बसपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम भेजे

अल्मोड़ा लोस सीट से बसपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा लोस सीट से बसपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम भेजे

विज्ञापन
बागेश्वर। बहुजन समाज पार्टी में लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर भी घमासान शुरू हो गया है। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से तीन दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। इनमें दो बागेश्वर और एक अल्मोड़ा जिले रानीखेत के रहने वाले हैं। अब हाई कमान तय करेगा कि सीट से कौन चुनाव लड़ेगा।

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट सुरक्षित सीट है। इस सीट पर तीन दावेदारों के नाम पैनल में भेजे गये हैं। इनमें पिछली बार लोस चुनाव लड़ चुके बीआर धौनी, अभी तक अल्मोड़ा लोस सीट प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे सुंदर धौनी, विधानसभा चुनाव में रानीखेत से किस्मत आजमा चुके कृपाल आर्य शामिल हैं।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा ने बताया कि लोस सीट तीन दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे गए है। अभी पिथौरागढ़ से भी एक-दो नेताओं ने भी चुनाव लड़ने की बात की है। यदि वे दावेदारी करते है तो इनके नामों को भी आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत जिले से कि सी ने नहीं की दावेदारी
चंपावत जिले से किसी भी बसपा नेता ने लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी नहीं की है। इसको संगठनात्मक लिहाज से भी कमजोर माना जा रहा है। पिथौरागढ़ से एक बसपा नेता ने लोकसभा चुनाव में दावेदारी की है लेकिन अभी इतनी मजबूती से दम नहीं भरा। बसपा पदाधिकारियों का मानना है कि यदि पिथौरागढ़ की दावेदारी आती है तो उसे भी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। इधर पार्टी के लोस कोआर्डिनेटर और विधान सभा चुनाव लड़ चुके बसंत कुमार का दावा है कि उनका नाम भी लोस दावेदारों सूची में भेजा गया है। उनका कहना है कि चार नाम पैनल में भेजे गए हैं। हालांकि जिला संगठन इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed