फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का जताया आभार

विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का जताया आभार

Wed, 21 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का जताया आभार
बागेश्वर। विजयी प्रत्याशियों का चुनावी अभियान मतगणना के बाद भी जारी रहा। जीतने के बाद भी प्रत्याशी अपने लिए आराम के पल नहीं तलाश पाए। उनका दिन क्षेत्र में जन संपर्क करने और मतदाताओं का आभार जताने में गुजरा। जबकि समर्थकों ने मतदाताओं के बीच मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन


बागेश्वर में नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने रोड शो के साथ मतदाताओें का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने वार्डवार जन संपर्क कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। आवास पर कुछ पल फुर्सत और भोजन के दौरान भी फोन पर आभार जताने और धन्यवाद देने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


देर शाम तक नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई-शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी चलता रहा। दूसरी ओर कपकोट में कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी गोविंद सिंह बिष्ट ने वार्डवार जन संपर्क कर आभार जताया। उन्होंने शिवघालया, कपकोट बाजार और मंडलखेत का भ्रमण कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान दीपक ऐठानी, राम सिंह ऐठानी, हरीश कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed