फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सुबह तड़के तक आबादी में गुर्राता रहा तेंदुआ

सुबह तड़के तक आबादी में गुर्राता रहा तेंदुआ

Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सुबह तड़के तक आबादी में गुर्राता रहा तेंदुआ
बागेश्वर। तेंदुए ने एक बार फिर नगर में दस्तक दी है। नुमाईशखेत में आधी रात तक तेंदुआ घरों की छत पर गुर्राने के साथ ही चहलकदमी करता रहा। क्षेत्रवासियों ने पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाने की नाकाम कोशिश भी की। रात भर छत पर तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे रहे। आबादी में डटे तेंदुए के नदीगांव का आदमखोर होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

एक बार फिर शनिवार रात को तेंदुआ नुमाईशखेत में उतर आया। तेंदुए को देख क्षेत्रवासियों में खलबली मच गई। रात ढाई बजे तक तेंदुआ घरों की छतों के साथ ही नुमाईशखेत मैदान में गुर्राता रहा। तेंदुए की गुर्राहट सुनकर लावारिस जानवरों में भी दहशत फैल गई। देर रात तक आवारा जानवर शोर मचाते रहे। डर के मारे लोग रात भर ठीक से सो नहीं सके। तेंदुए के आदमखोर होने की आशंका भी जताई जा रही है। बता दें कि नदी गांव का तेंदुआ अब तक खुला घूम रहा है। इस बीच आबादी में तेंदुए की आवाजाही से खतरा और बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने, ढेर करने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन


शाम होते ही तेंदुए का खतरा खड़ा हो जाता है। बच्चों को घर से बाहर भेजने मेें डर लग रहा है। विभाग ने अभी तक तेंदुओं की आबादी में आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमा उपाध्याय, नुमाईशखेत।

पिछले एक माह से तेंदुआ आबादी में नजर आ रहा है। दहशत के बीच घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। सुरक्षा देने में विभाग असफल साबित हुआ है।
- किरन जोशी, नुमाईशखेत।

जंगल में भोजन के अभाव के चलते तेंदुए आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। वन विभाग वन्य जीवों की तादाद घटने का जिम्मेदार है। हमलों को टालने के लिए जंगल में खाद्य श्रंखला मजबूत होनी चाहिए।

- गीता उपाध्याय, नुमाईशखेत।

तेंदुआ लगातार घर तक आ रहा है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी है। विभाग की लापरवाही ही तेंदुओं के हमलों की जिम्मेदार है। इससे निपटने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
- माया साह, नुमाईशखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed