{"_id":"5ba926e5867a55013e75c7a0","slug":"181537812197-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट पुल में गड्ढे ही गड्ढे, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट पुल में गड्ढे ही गड्ढे, राहगीर परेशान
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में सरयू मोटर पुल पर किया गया डामर जगह - जगह उखड़ गया है। इससे पुल में बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे वाहनों के साथ ही राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने लोनिवि से गड्ढों को भरने और पानी की निकासी की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।
लोनिवि कपकोट पुल में साल में दो बार डामर करता है। पिछली बार विभाग ने पानी की निकासी के लिए पुल के मुहाने पर इंटर लॉक टायल भी लगाए थे। लेकिन पानी पुल का बहाव पुल की ओर होने से हल्की बरसात का पानी पुल में भर जाता है। लोनिवि द्वारा पुल के विभिन्न हिस्सों में ज्वाइंटों पर बने होल नहीं खोलने से पानी पुल में ही भरा रहता है। डामर उखड़ने से पुल में बड़े गड्ढे हो गए हैं।
गड्ढों के ऊपर चलने वाले वाहनों के टायरों के छींटे राहगीरों के कपड़ों में पड़ते हैं। लोगों को एंगल पकड़कर जाना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, नगर सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र सिंह कोरंगा आदि ने लोनिवि से समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा है। लोनिवि के अभियंताओं ने समस्या का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।