{"_id":"5b6735274f1c1bb24b8b6f53","slug":"181533490471-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसरौली में मोबाइल टावर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसरौली में मोबाइल टावर लगाने की मांग
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कमजोर नेटवर्क की समस्या से परेशान कपकोट विकास खंड के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर जसरौली में मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। विधायक ने उन्हें जल्द मोबाइल टावर लगाने का भरोसा दिया है।
रविवार को भराड़ी व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों एक प्रतिनिधि मंडल ने कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में कमजोर नेटवर्क की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की खराबी के चलते संचार सेवा का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने नेटवर्क की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में एक और मोबाइल टावर लगाने की जरूरत पर जोर दिया और जसरौली में मोबाइल टावर लगाने की मांग की। कहा कि इससे ऐठाण, लीमा, जसरौली, भराड़ी, पोथिंग, चीराबगड़, रीठाबगड़, फरसाली, हिचौड़ी आदि क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इस दौरान दीपक ऐठानी, सुरेश कांडपाल, भूपेश ऐठानी, चंपा देवी, लछम सिंह, केदार जोशी, विमल ऐठानी आदि थे।