{"_id":"5a4281284f1c1b156b8be887","slug":"181514307880-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन खाई में गिरी चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन खाई में गिरी चालक गंभीर रूप से घायल
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग पर एक स्कूल वैन खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजौरीझाल के एक स्कूल की वैन संख्या यूए 02-1715 बहुली से रवाईखाल की ओर जा रही थी। वैन में अकेला चालक मौजूद था। इसी दौरान बिजौरीझाल गांव के पुल के समीप तीव्र मोड़ पर वैन एकाएक10 मीटर नीचे खेतों में पलट गई। इस दुर्घटना में चालक बहुली निवासी इंद्र सिंह परिहार पुत्र नर सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने से वैन के परखचे उड़ गए। गरुड़ से बागेश्वर की ओर आ रहे तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा ने खाई में उतरकर लोगों की मदद से चालक को वैन से बाहर निकाला। इसके बाद वह उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल लाए। सिर में चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल चालक को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया है। दुर्घटना के समय वैन में बच्चे नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि इस पुल के समीप पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। एसओ टीआर वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।