{"_id":"597f65374f1c1b452b8b488b","slug":"181501521207-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में आग
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट बाजार की एक परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कपकोट बाजार में देवेंद्र दानू की परचून की दुकान है। सोमवार तड़के करीब चार बजे अचानक दुकान में आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में रह रहे लोगों ने जब निचली मंजिल से धुआं निकलते देखा तो खलबली मच गई। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। करीब एक घंटे में बागेश्वर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। दुकान स्वामी ने आग लगने से साढ़े तीन लाख रुपये की क्षति होने की बात कही है।