{"_id":"597a23ea4f1c1b32398b47ea","slug":"181501176810-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में पार्थिव पूजन लाभकारी : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में पार्थिव पूजन लाभकारी : जोशी
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा जारी है। देर रात चल रहे भजन कीर्तनों में खूब श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचक पंडित चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि निष्काम भाव से की गई पूजा ही फलदायी होती है।
जो लोग दूसरों को कम और अपने को अधिक आंक कर चलते हैं, उन्हें बाद में पछतावा होता है। मनुष्य को परोपकारी होना चाहिए। कहा सावन महीने में पार्थिव पूजन का खास महत्व है, जो लोग 108 पार्थिवों की बेलपत्र और जल लेकर पूजा करते हैं, उन्हें शिवजी परम सुख प्रदान करते हैं। वहां विपिन जोशी, यज्ञाधीश विरेंद्र कपकोटी, अध्यक्ष और ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, सभासद गिरीश जोशी, मान सिंह कपकोटी, भूपाल कपकोटी, महिमन और नारायण कपकोटी आदि थे।