{"_id":"5be70bc1bdec22098d6aeda0","slug":"171541868481-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खर्च की दरें निर्धारित की निर्वाचन आयोग ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खर्च की दरें निर्धारित की निर्वाचन आयोग ने
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन में उपयोग होने वाली सामग्री की दरें निर्धारित कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने सभी प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने प्रत्याशियों से कहा कि निर्वाचन के दौरान निर्धारित की गयी दरों के अनुसार ही लेखा व्यय का रजिस्टर बनाएं। प्रतिदिन व्यय होने वाली राशि का तिथिवार अंकन करें ताकि प्रचार के दौरान व्यय होने वाली धनराशि का सही आकलन किया जा सके। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने को कहा चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति के वाहन का प्रयोग नहीं किया जायेगा। अध्यक्ष एवं सदस्य के चुनाव प्रचार के लिए एक ही वाहन निर्धारित किया गया है। उस वाहन से प्रचार प्रसार करने के लिए आरओ से अनुमति लेने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल, उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, कोषाधिकारी लेखा व्यय पूरन चंद्र उप्रेती, सुन्दर बौनाल सहित निकाय के प्रत्याशी, प्रतिनिधि मौजूद थे।