{"_id":"5bdde51abdec22694f46147d","slug":"171541268762-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म्याल अकादमी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म्याल अकादमी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित अंडर 14 बालक वर्ग जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कर्म्याल क्रिकेट अकादमी ने जीता। फाइनल मुकाबले में कर्म्याल की टीम ने स्टेडियम की टीम को पराजित किया।
कालेज मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में कर्म्याल क्रिकेट अकादमी ने कांडा की टीम को 26 रनों से पराजित किया। दूसरे मैच में गरुड़ ने भेटा को आठ विकेट से हराया। कर्म्याल अकादमी व कपकोट की टीम के मध्य सेमीफाइनल मुकाबले में कर्म्याल अकादमी ने जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ने गरुड़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में कर्म्याल की टीम ने पहले खेलते हुए 65 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम की टीम 62 रन ही बना सकी। पालिका सभासद धीरेंद्र परिहार ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। उपक्रीड़ा अधिकारी जुवैद अहमद ने खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ठाकुर सिंह राणा, संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, भूपेश खेतवाल, राहुल धौनी, भाष्कर भट्ट, दीपक कुमार, सुशील कुमार, नीरज पांडे, पवन दानू, दयालु राम, कविता खेतवाल, बसंत, भरत आदि थे।