फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   उलोटा रैखोली गांव में गोठ में घुसा तेंदुआ

उलोटा रैखोली गांव में गोठ में घुसा तेंदुआ

Mon, 24 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
उलोटा रैखोली गांव में गोठ में घुसा तेंदुआ

विज्ञापन
बागेश्वर। तेंदुआ उलोटा रैखोली गांव में तेंदुआ एक ग्रामीण के नीचे वाले कमरे यानी गोठ में घुस गया। ग्रामीणों ने कनस्तर और बाल्टी बजाकर तेंदुुए को वहां से खदेड़ा। इस घटना से गांव में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। इस गांव में लोग सूअरों के आतंक से भी परेशान हैं।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार को शाम तेंदुआ उलोटा रैखोली गांव निवासी रमेश चंद्र उपाध्याय के गोठ में घुस गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों द्वारा कनस्तर और बाल्टियां बचाने के बाद तेंदुआ बाहर आकर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जंगली जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं। धान, मडुआ , गहत, भट और सब्जियों की फसल जंगली जानवरों ने बरबाद कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए और सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



तेंदुए ने गडेरा गांव में तीन बकरियों को मारा
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विकासखंड के गडेरा गांव में तेंदुुए ने जबरदस्त आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने गांव निवासी शेर सिंह पुत्र विशन सिंह की तीन बकरियों को मार डाला। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गढ़िया ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और प्रभावित पशुपालक को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed