फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
बागेश्वर/गरुड़। डीजल, पेट्रोल के दामों में वृद्धि से नाराज कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे जनता पर आर्थिक बोझ की संज्ञा देते हुए मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


एसबीआई तिराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण महंगाई बढ़ रही है। पुतला दहन, प्रदर्शन में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, प्रताप सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, विनोद पाठक, बालकृष्ण, ईश्वर पांडे, रमेश भंडारी, संजय चन्याल, बालाराम, मदन सिंह, किशन कठायत, बहादुर बिष्ट, दलीप सिंह खेतवाल, राम प्रसाद, आनंद बघरी, महेश पंत आदि थे।
विज्ञापन


गरुड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी पेट्रो पदार्थों और बढ़ती महंगाई पर गांधी चबूतरे पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने पीएम मोदी से ईंधन के दाम शीघ्र कम करने की मांग की। वहां बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, प्रकाश कोहली, संजू फर्स्वाण, दिग्विजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल, गोपाल राम, भूपाल गढ़िया, अशोक कुमार, गिरीश कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed