{"_id":"5b33d24d4f1c1bda6e8ba451","slug":"171530122829-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि के ठेकदारों ने की बेमियादी तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि के ठेकदारों ने की बेमियादी तालाबंदी
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पूर्व में हुए कार्यों के अनुबंध, भुगतान की मांग को लेकर लोनिवि के ठेकेदारों ने विभाग के प्रांतीय खंड के कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी है। सभा में वक्ताओं ने अधिशासी अभियंता पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप मढ़ा। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बुधवार सुबह पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले ठेकेदार नारेबाजी करते हुए लोनिवि के प्रांतीय खंड कार्यालय प्रांगण में जमा हुए। उन्होंने अधिकारियों द्वारा मौखिक आदेश पर जनहित में कराए गए पुराने कार्यों के अनुबंध और भुगतान कराने की मांग को लेकर ईई से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसपर गुस्साए ठेकेदारों ने कार्यालय में ताले जड़ दिए।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि भुगतान नहीं मिलने से जहां उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं मजदूर भी परेशान हो गए हैं। वहां संरक्षक हीरा बल्लभ भट्ट, अध्यक्ष जगदीश पाठक, सचिव संजय नेगी, हरीश चौबे, नवीन परिहार, सुरेश खेतवाल, तारा दत्त लोहनी, पंकज कांडपाल, रमेश भंडारी, सरताज अहमद, राजेंद्र रावत, बलवंत सिंह, प्रेम सिंह खेतवाल, राजेंद्र भंडारी, बहादुर सिंह राणा, आनंद परिहार, डीके जोशी आदि थे।