{"_id":"5b3123e94f1c1b6c4d8b887c","slug":"171529947113-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के आउटसोर्सकर्मियों को नौ महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के आउटसोर्सकर्मियों को नौ महीने से नहीं मिला वेतन
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से दो महीने पहले हटाए गए 16 आउटसोर्स कर्मियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिल सका है। इस कारण उनमें भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने कई बार इसकी मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गुस्साए कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन देकर 10 जुलाई से कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
डीएम को दिए ज्ञापन में जिले के विभिन्न आईटीआई में आउटसोर्स के जरिए तैनात 16 कर्मियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिला है। आईटीआई कांडा के नोडल अधिकारी ने उन्हें वेतन दिलाने के बजाए दो महीने पहले मौखिक रूप से ड्यूटी पर आने से ही मना कर दिया। कहा कि वेतन न मिलने से उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। वेतन के भुगतान की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने डीएम से समस्या का शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में जीवन दास, आनंद सिंह, लक्ष्मण कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, मोहन सिंह, पूरन आर्या, मनोज धामी, दीप पांडे, मोहन सिंह, भगवती, हेम चंद्र, नंदी कांडपाल, महेश कुमार, प्रेमा मेहता, हेम तिवारी, कैलाश चंद्र, महेश कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।