{"_id":"5a6f5d654f1c1ba1268b722e","slug":"171517247845-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी स्कूलों में हुई तीसरी से 12वीं तक के बच्चों की मासिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी स्कूलों में हुई तीसरी से 12वीं तक के बच्चों की मासिक परीक्षा
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। तीसरी से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की दो दिनी मासिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन जिले के सभी विद्यालयों में तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी। परीक्षाएं 30 जनवरी को समाप्त हो जाएंगी।
परीक्षाओं के लिए एससीईआरटी से सभी विद्यालयों को प्रश्नपत्र दिए गए हैं। बागेश्वर जनपद में पहले दिन प्राथमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषयों की, उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी व गणित, हाइस्कूल में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और इंटर में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।
सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया कि विद्यालयों में होने वाली पढ़ाई और छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए एससीईआरटी द्वारा यह मासिक परीक्षा कराई जा रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विद्यालयों के शिक्षक करेंगे।