{"_id":"59dfa0284f1c1b0d698b56b0","slug":"171507827752-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध समिति ने पहली बार बांटा बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध समिति ने पहली बार बांटा बोनस
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति कोठूं ने ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत समिति कि दुग्ध उत्पादकों को पहली बार बोनस बांटा। वितरण डेयरी विकास विभाग के राज्य निदेशक संजय कुमार खेतवाल ने किया।
समिति के कार्यक्रम में निदेशक खेतवाल ने समिति के कुल 34 दुग्ध उत्पादकों को वर्ष 2013-14 का उत्पादक प्रोत्साहन/ बोनस 4165 रुपये और राज्य सरकार द्वारा संचालित दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना 4593 रुपये का वितरण किया। समिति की गंगा देवी को पहला, चंपा देवी को दूसरा, हंसी देवी को तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 25 सदस्यों को दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के तहत लाभांवित किया गया। निदेशक खेतवाल ने समिति के कार्यों की सराहना की और कड़ी मेहनत करने को कहा। सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह ने उत्पादकों से वैज्ञानिक विधि से पशुओं का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक हरीश उपाध्याय ने संगठन, निबंधन और समिति की आय के बार में बताया। कार्यक्रम का संचालन दुग्ध पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने किया। वहां सहायक निबंधक महिला डेयरी लीला गिरि, क्षेत्र पर्यवेक्षिका सुशीला, उर्मिला, भगवती, दया टाकुली, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कनिका तिवारी आदि थे।