{"_id":"59da69f64f1c1bcc538b65e9","slug":"171507486198-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में भानुप्रताप को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में भानुप्रताप को मिला पहला स्थान
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन ने नाकुरी संस्कृति एवं कलामंच स्यांकोट के सहयोग से कौन बनेगा सिमगढ़ी जीनियस शिक्षा मेले का आयोजन किया। प्रतियोगिता में भानुप्रताप ने प्रथम, नीरज सिंह ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। प्रोग्राम लीडर हसन रजा ने कहा कि सांस्कृतिक पर्व सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के लिए दो स्टाल लगे थे। छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए भाषा तथा गणित की कई गतिविधियां आयोजित कराई गई। कार्यक्रम में सिमगढ़ी क्षेत्र के सात से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन के अंकज कुमार, शौर्यदीप चक्रवर्ती और छात्र रोहित ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्यूरो