{"_id":"597a23de4f1c1b8b628b4684","slug":"171501176798-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर शुरू
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से यहां पांच दिवसीय स्काउट-गाइड राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने किया।
विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज में सीईओ ने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से जहां छात्रों को समूह में रहने की सीख मिलती है, वहीं राष्ट्र की सुरक्षा और आपातकाल में लोगों की सहायता करने का ज्ञान प्राप्त होता है। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने के लिए स्काउट और गाइडों को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
शिविर का संचालन करते हुए दीप चंद्र पांडे ने बताया कि शिविर के तृतीय सोपान में 93 स्काउट और 85 गाइड प्रशिक्षण ले रहे हैं जबकि राज्यपाल पुरस्कार के लिए 20 स्काउट और 42 गाइडों की जांच पड़ताल होगी। पांच दिवसीय इस शिविर में शिविरार्थियों को प्रार्थना सभा, ध्वज शिष्टाचार, मानचित्र प्रदर्शन, अनुमान लगाना, पुल निर्माण और खोज, बचाव के गुर सिखाए जाएंगे। वहां प्रादेशिक संगठन आयुक्त विरेंद्र बिष्ट, प्रशिक्षक खड़क बहादुर, प्रेमा भट्ट, गिरीश चंद्र पांडे, दीप चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, देवेेंद्र कुमार, मंजू, शिवानंद आदि थे।