{"_id":"5c55db58bdec2208b000f5d3","slug":"161549130584-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अनियमितता के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अनियमितता के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर) । नगर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे लोग काफी परेशान हैं। भराड़ी बाजार के गुस्साए व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके व्यापारियों ने बाजार के लिए अलग से फीडर बनाकर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी की अगुवाई में शनिवार को सुबह व्यापारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा ऊर्जा निगम उनसे व्यवसायिक बिल वसूल रहा है। लेकिन आपूर्ति सुचारु नहीं कर रहा है। गत एक सप्ताह से आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है।
दो दिन से तो सुबह से ही आपूर्ति ठप हो जा रही है। जिससे कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। अनियमित आपूर्ति के कारण ग्राहकों को निराश होना पड़ रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से बाजार के लिए अलग से फीडर लगाने, बिजली के पोलों को सीधा करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में दरबान ऐठानी, हरीश बिष्ट, कमल कपकोटी, दिनेश राठौर, प्रमोद शाही, चंद्र सिंह कपकोटी, प्रवीण गढिय़ा, सोनू कुमार, महेश शाही, कृष्णा दानू और अनिल कुमार शामिल थे।