फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बीडीसी सदस्य ने किया मतदान, जाएगी सदस्यता

बीडीसी सदस्य ने किया मतदान, जाएगी सदस्यता

Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य ने किया मतदान, जाएगी सदस्यता

विज्ञापन

बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से मंडलसेरा के एक बूथ में मतदान करने की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोप है कि बूथ नंबर 15 में बागेश्वर क्षेत्र पंचायत के एक सदस्य ने निकाय चुनाव के लिए मतदान किया है। इसकी शिकायत मतदान अभिकर्ता रमेश पांडेय ने रिटर्निंग अधिकारी से मौखिक तौर पर की गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोमवार को लिखित शिकायत की जाएगी। डीपीआरओ पूनम पाठक ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निर्वाचन के लिए नियम है कि संबंधित विकास खंड में निवास करने वाला कोई भी मतदाता जिसका नाम निर्वाचक नामावली में अंकित हो, चुनाव लड़ सकता है। नगर पालिका के विस्तार में यदि संबंधित निर्वाचित जन प्रतिनिधि का नाम निकाय में शामिल हो गया है तो उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। ऐसे ही एक मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंती देवी की सदस्यता समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी बागेश्वर राकेश तिवारी ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने यदि मतदान किया है तो निश्चित तौर पर उनकी सदस्यता खत्म होगी। मत को खारिज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed