{"_id":"5b3fb4794f1c1bc5248b4e6f","slug":"161530901625-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीजीआरएएमएस में शिकायत होने पर हुई होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीजीआरएएमएस में शिकायत होने पर हुई होम डिलीवरी
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। रसोई गैस की स्थानीय एजेंसी ने गैस की होम डिलीवरी शिकायत सेंट्रेलाइज्ड ग्रिवेंस रिड्रेस एंड मॉनीटरिंग सिस्टम (सीपीजीआरएएमएस) में होने पर नगर के एक और उपभोक्ता को गैस की डिलीवरी कर दी है। उपभोक्ता डॉ. राजीव जोशी ने बताया कि उन्होंने गत 18 जून को रसोई गैस बुुक की थी लेकिन सात दिन के बाद भी जब होम डिलीवरी नहीं दी गई तो उन्होंने 28 जून को आइवीआरएस सिस्टम में शिकायत दर्ज कराई।
बृहस्पतिवार तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने सीपीजीआरएएमएस पर शिकायत की। बताया कि शिकायत होते ही शुक्रवार को एजेंसी ने सिलिंडर उनकेेेे घर पहुंचा दिया। एजेंसी कर्मियों ने उनसे भविष्य में शिकायत न करने की गुजारिश की है। उधर नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे ने कहा कि यह जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने हकों के प्रति जागरूक रहने को कहा है।