{"_id":"5b2d3cbb4f1c1b634d8b7f3d","slug":"161529691323-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाख कोशिशों के बाद भी पटरी पर नहीं आ रही स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाख कोशिशों के बाद भी पटरी पर नहीं आ रही स्वास्थ्य सेवाएं
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आला कमानों के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर फटकार लगने के बावजूद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। कुछ दिन पूर्व कुमाऊं आयुक्त ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा था लेकिन कुछ नहीं किया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं के निरीक्षण में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं एक बार फिर बेपर्दा हुई हैं।
शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. आरके पांडे ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों ने समय से भोजन न मिलने, लंबा इंतजार करने की शिकायत की। ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक, टीबी क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इन स्वास्थ्य केंद्रों में भी कई अव्यवस्थाएं मिली।
इस पर निदेशक ने सीएमओ से नाराजगी जताई। जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। ट्रामा सेंटर में हर समय एक सर्जन की तैनाती, 15 दिन के भीतर एक्सरे सुविधा शुरू करने को कहा। समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, प्रभारी सीएमएस मुन्ना लाल, डॉ. एनएस टोलिया आदि थे।
विज्ञापन
निरीक्षण में यह अव्यवस्थाएं सामने आई
= मरीजों को भोजन के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
= बाहर से दवा लिखने से बाज नहीं आ रहे चिकित्सक
= ट्रामा सेंटर में नहीं मिल रही 24 घंटा सर्जन की सेवा
= ट्रामा सेंटर में शोपीस बनी लाखों की एक्सरे मशीन
= अस्पताल में टीबी मरीजों का ब्योरा तक नहीं
= ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा और ग्रुप में रक्त नहीं