फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मोदी राज में भ्रष्टाचार की जगह विकास को महत्व मिल रहा है: कोश्यारी

मोदी राज में भ्रष्टाचार की जगह विकास को महत्व मिल रहा है: कोश्यारी

Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मोदी राज में भ्रष्टाचार की जगह विकास को महत्व मिल रहा है: कोश्यारी
बागेश्वर। नैनीताल के सांसद और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मोदी राज में भ्रष्टाचार की जगह विकास को महत्व मिल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल का निर्माण पंचेश्वर बांध से पहले हो। यदि कोई दिक्कत आई तो बागेश्वर को कर्णप्रयाग-चौखुटिया रेल लाइन से जोड़ने के पूरे प्रयास होंगे। कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम फहराएगी। नगर पंचायत कपकोट में उज्ज्वला भवन के निर्माण के लिए 2.40 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन


लोनिवि के डांक बंगले में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए खनन और मदिरा की दुुकानों का आवंटन ई-टेंडरिंग के जरिए किया है। पंचेश्वर डाम बने इसके लिए वह 40 साल से सोच रहे थे। तब से अब सपना पूरा होने जा रहा है। वह चाहते हैं कि पंचेश्वर बांध से पहले टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन बन जाए यदि कोई दिक्कत आई तो इस क्षेत्र को कर्णप्रयाग-चौखुटिया रेल लाइन से जोड़ने के पूरे प्रयास होंगे।
विज्ञापन


बागेश्वर-कपकोट-शामा-तेजम-धारचूला सड़क को पूर्ण रूप से एनएच में शामिल कर दिया गया है। सड़क के चौड़ा होने पर सभी को लाभ होगा। बताया कि पिछले साल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कपकोट आगमन पर उज्ज्वला योजना से नगर में उज्ज्वला भवन का निर्माण करने की घोषणा की थी। केंद्र ने अब भवन के निर्माण के लिए 2.40 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। भवन बनने से जहां क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा वहीं पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा पर आने वाले सैलानियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने धन मंजूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रधान का आभार जताया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, शिव सिंह बिष्ट, मथुरा प्रसाद, महेश खेतवाल, गिरीश खेतवाल, मदन आगरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed