{"_id":"5adcc5ca4f1c1bed778b460a","slug":"161524417994-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी में 23 मार्च को एक्सपायरी डेट की दवाएं मिलने और दूसरे निरीक्षण में डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के अनुपस्थित रहने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले में सीएमओ को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने देरी पर सीएमओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
23 मार्च को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी में निरीक्षण के दौरान काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवा मिली थी। इसके कुछ समय बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीके सक्सेना ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण में चिकित्सक और फार्मेसिस्ट बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए गए थे। इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होने पर डीएम रंजना राजगुरु ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ को 15 दिन के भीतर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि यदि इसमें किसी तरह की ढिलाई बरती गई तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।