{"_id":"5ad7873f4f1c1b3c0a8b53f4","slug":"161524074303-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक सड़कों का चिन्हीकरण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक सड़कों का चिन्हीकरण करने के निर्देश
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानसून काल में भूस्खलन के कारण सड़कों के बंद होने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने सड़कों की सभी एजेंसियों से सड़कों के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक मोटर मार्गों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
वर्षाकाल में भूस्खलन के कारण जिले की अधिकांश सड़कों पर यातायात ठप हो जाता है। जिला मार्ग सहित अन्य आंतरिक सड़कों की स्थिति सबसे अधिक खराब रहती है। सड़क के धंसने या भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क का लंबे समय तक सुधार नहीं हो पाता है। ऐसे में आम जनजीवन प्रभावित होता है।
व्यस्ततम नेशनल हाइवे और राज्य मार्ग में मलबा आने पर यात्रियों के मार्ग में ही फंसने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, विश्व बैंक और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों के बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक सड़कों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी ऑपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर रखने के साथ ही कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। डीएम ने बारिश में बरसाती पानी के कारण सड़कों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए बंद पड़े कलमठों का चिन्हीकरण कर 15 दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को विभागीय कार्ययोजना तैयार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।