फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मटमैला पानी की आपूर्ति से भड़के लोग

मटमैला पानी की आपूर्ति से भड़के लोग

Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मटमैला पानी की आपूर्ति से भड़के लोग
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट-दूणी-सुकुंडा सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से फटा पाइप तो ठीक हो गया है लेकिन नल में अब गंदा पानी आ रहा है। इससे लोग परेशान है। पानी आने के बावजूद लोग पानी नहीं पी पा रहे हैं।
विज्ञापन


लाखों रुपये की लागत से बनी नगर पंपिंग योजना से बृहस्पतिवार को जैसे ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई उससे मटमैला पानी आने लगा। इससे क्षेत्र के लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने पानी का सैंपल एसडीएम को सौंपा। उन्होंने साफ पानी की आपूर्ति कराने की मांग की। कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति से डायरिया, पीलिया समेेत पेट के अन्य रोग होने का खतरा बना है।
विज्ञापन


कहा कि नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण लोग गंदे पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ज्ञापन देने वालों में सभासद गिरीश जोशी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह कपकोटी, हीरा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीमा तोक में 15 दिन से नहीं आया पानी
कपकोट (बागेश्वर)। तल्ला लीमा को जाने वाली पाइप लाइन टूटने से भराड़ी के लीमा तोक में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। 25 परिवार एक किमी दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं।


शिकायत के बावजूद लाइन का सुधार नहीं हो रहा है। पूरा दिन पानी ढोने में बीतने से ग्रामीणों के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिला महामंत्री गीता ऐठानी और वार्ड सदस्य नरेंद्र राम ने जल संस्थान से शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed