फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नियमित रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने मंत्री का घेराव किया

नियमित रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने मंत्री का घेराव किया

Tue, 10 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नियमित रोजगार की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने मंत्री का घेराव किया
बागेश्वर। नियमित रोजगार नहीं मिलने से पीआरडी जवानों में आक्रोश है। भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार 10 महीने का रोजगार देने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री का घेराव कर दिया। पीआरडी जवानों ने उनकी मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को पीआरडी हित संगठन की बैठक नुमाइशखेत मैदान में हुई। बैठक में सभी जवानों द्वारा सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया गया। कहा कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। अब तक उन्हें केवल दो माह का रोजगार मिला है।
विज्ञापन


इसके बाद सभी पीआरडी जवान कलक्ट्रेट पहुंच गए और बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा का घेराव कर दिया। इस अवसर पर महिला व पुरुष पीआरडी जवानों ने कहा कि उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा गया। वहां अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, विपिन चंद्र, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, केशव चंदोला, पंकज पांडे, गणेश राम, हयात राम, धीरेंद्र कुमार, मोहन जोशी, नंदन प्रसाद, मनीष लाल, सुनील कुमार, प्रताप राम, नरेंद्र राम, महेश राम, मुन्नी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed