फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर की पांच सिंचाई नहरों का अस्तित्व समाप्त, विभाग करेगा परित्याग

बागेश्वर की पांच सिंचाई नहरों का अस्तित्व समाप्त, विभाग करेगा परित्याग

Tue, 06 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर की पांच सिंचाई नहरों का अस्तित्व समाप्त, विभाग करेगा परित्याग
बागेश्वर। भवन निर्माण, भूस्खलन और पानी की कमी के कारण जिले की पांच सिंचाई नहरों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। विभाग ने इन सिंचाई नहरों के परित्याग के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में वर्तमान में 138 सिंचाई नहरें हैं। इनमें से 50 नहरें कपकोट और 88 नहरें बागेश्वर डिविजन के पास हैं। सिंचाई विभाग के बागेश्वर डिविजन में पांच नहरें ऐसी हैं जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है। इनमें मंडलसेरा, खुनौली, दोफाड़, कफलखेत और बहेड़ी टैंक शामिल हैं। विभाग के मुताबिक इनमें से कुछ नहरों के आसपास भवन निर्माण होने से लंबे समय से उनका उपयोग नहीं हो रहा है। कुछ नहरें भूस्खलन के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनका सुधारीकरण किया जाना भी संभव नहीं है। जबकि कुछ के स्रोत में पानी सूख गया है। लंबे समय से नहरों का कोई उपयोग नहीं होने के बाद विभाग ने इन नहरों का परित्याग करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन से अभी अनुमति नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद ही बेकार पड़ी नहरों को औपचारिक रूप से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


आधा दर्जन सिंचाई नहरें बंद

वर्तमान में बागेश्वर डिविजन के पास 88 सिंचाई नहरें हैं। इनमें से आधा दर्जन सिंचाई नहरें बंद हैं। इनमें गरुड़ की पौसारी, मर्तोली टैंक, लोहारी, पिंगलकोट और बागेश्वर में कलौली, हड़बाड़ टैंक शामिल हैं। सिंचाई नहरों के बंद होने से किसानों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अधिकांश सिंचाई योजनाओं में पानी कम हो गया है। कुछ नहरें आपदा काल में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। बंद नहरों को खोलने का काम चल रहा है। - महेंद्र सिंह मुस्यूनी, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed