{"_id":"5a6f61094f1c1b82268b719c","slug":"161517248777-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आंदोलनकारियों के मामले में दिए परीक्षण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आंदोलनकारियों के मामले में दिए परीक्षण के निर्देश
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने आंदोलनकारियों के मामले में दिए परीक्षण के निर्देश
बागेश्वर। सूबे के वित्त, पेयजल और जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत की पहल पर सर्वदलीय राज्य आंदोलनकारी संगठन की जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार सुबह जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से उनके कार्यालय में मुलाकात की। आंदोलनकारियों ने डीएम को गत 18 दिसंबर को उच्च न्यायालय द्वारा आंदोलनकारियों के मामले में दिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल को मामले का शीघ्र परीक्षण करने के निर्देश दिए। आंदोलनकारियों ने वार्ता को सकारात्मक बताया।
कपकोट में 27 जनवरी को आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में राज्य आंदोलनकारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विशन गढ़िया ने वित्त, पेयजल और जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत को पत्र देकर उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा आंदोलनकारियों के पक्ष में दिए गए निर्णय का शीघ्र सम्मान कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर मंत्री ने डीएम को मामले को देखने के निर्देश दिए थे। इसी सिलसिले ने डीएम ने आंदोलनकारियों को सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया। संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र पाठक ने जिलाधिकारी को गत उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डीएम से आंदोलनकारियों को पहचान परिचय पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की। शिष्टमंडल में संगठन के बागेश्वर ब्लॉक के अध्यक्ष कुंदन ऐठानी, विशन गढ़िया, किशन दानू, जमन दानू, अमर बिष्ट, रघुवीर दफौटी, जगदीश जोशी, नवीन जोशी, हीरा सिंह, गोपाल भंडारी, गोबद्र्धन फुलारा और मोहन उप्रेती आदि शामिल थे।