{"_id":"5a6cba374f1c1ba1268b6a6b","slug":"161517074999-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई पर पब्लिक स्कूल रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई पर पब्लिक स्कूल रहे बंद
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। लखनऊ, हरियाण और पंजाब के स्कूलों में हुई घटनाओं में वहां के प्रबंधन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर जिले के पब्लिक स्कूलों के प्रबंधन में भारी गुस्सा है। पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के आह्वान पर शनिवार को क्षेत्र के पब्लिक स्कूल बंद रहे। सभा में तीनों राज्य सरकारों से संबंधित प्रबंधनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा, पंजाब और लखनऊ के स्कूलों में हुई घटनाओं में प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं रही है। बावजूद वहां के पुलिस प्रशासन ने प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया। हरियाणा में छात्र द्वारा प्रधानाचार्य को गोलियों से भूना गया। इसमें भी बगैर जांच पड़ताल के प्रबंधन को लपेटने की कोशिश हो रही है।
वहां सचिव प्रशांत पांडे, उपाध्यक्ष हरीश पांडे, आशा तिवारी, कार्यकारी सचिव गौरव पंत, कोषाध्यक्ष उमेश जोशी, जगदीश पाठक आदि थे।े