{"_id":"59da6a064f1c1bdb538b66bf","slug":"161507486214-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी जारी रहा पीआरडी जवानों का आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी जारी रहा पीआरडी जवानों का आमरण अनशन
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। 365 दिन की तैनाती सहित विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को स्वास्थ्य में गिरावट आने पर अनशनकारी सुनील कुमार को अनशन से उठा दिया गया। उनके स्थान पर हरीश चंद्र अनशन पर बैठ गए। गणेश राम तीसरे दिन भी अनशन पर डटे रहे।
रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में अनशन स्थल पर आयोजित सभा में पीआरडी जवानों ने कहा कि वर्ष भर रोजगार मुहैया कराने की उनकी मांग को अनसुना किया गया है। तैनाती नहीं मिलने से उन्हें घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सभी जवानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है आमरण अनशन जारी रखा जाएगा। अनशनकारियों के समर्थन में धरना देने वालों में प्रांतीय हित संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया सहित कई पीआरडी जवान शामिल रहे। ब्यूरो