{"_id":"59738d534f1c1b643d8b47ba","slug":"161500745043-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान कांग्रेस को अनिवार्य गतिविधि बनाएं:सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान कांग्रेस को अनिवार्य गतिविधि बनाएं:सीईओ
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नवाचार पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा मौलिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध अनुभव पत्र तैयार करने के उद्देश्य से हुई शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला में बाल विज्ञान कांग्रेस को अनिवार्य गतिविधि बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक बाल विज्ञान कांग्रेस को अनिवार्य गतिविधि बनाए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में सीईओ रावत ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शत प्रतिशत विद्यालय बाल वैज्ञानिकों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। विशिष्ट अतिथि डायट के प्राचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में सोच और समझ विकसित होती है। जिला समन्वयक प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। राज्य संदर्भ व्यक्ति के रूप में डायट के प्रवक्ता कैलाश प्रकाश चंदोला ने मुख्य विषय और सात उप विषयों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, खाद्य एवं कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण, जीवन पद्धति और आजीविका, आपवदा प्रबंधन और परंपरागत ज्ञान पद्धत्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डायट के प्रवक्ता बीडी पांडे ने विभिन्न उप विषयों पर संभावित परियोजनाओं की जानकारी दी। प्रवक्ता राजीव जोशी ने बाल वैज्ञानिक समूहों के ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन डायट प्रवक्ता संदीप जोशी ने किया।