{"_id":"596cf0694f1c1bf7708b45f1","slug":"161500311657-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह से मानदेय नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह से मानदेय नहीं मिला
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान में कार्यरत अंशकालिक मजदूरों को पिछले सात माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते 110 मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि 31 तक यदि पूरा मानदेय नहीं मिला तो तीन अगस्त से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार को अंशकालिक कर्मचारी संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि बागेश्वर में कार्य करने वाले 110 अंशकालिक मजदूरों को जनवरी से मानदेय नहीं दिया गया है। इसके चलते उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बैठक में संगठन के अध्यक्ष धरम सिंह, प्रताप सिंह, खीम सिंह, पनीराम, सुरेश चंद्र, बसंत लाल, करम सिंह, गोपाल सिंह, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र आदि थे।