फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   16.74 million Snvrega Bageshwar Tourism

16.74 करोड़ से संवरेगा बागेश्वर का पर्यटन

Thu, 21 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Thu, 21 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
16.74 million Snvrega Bageshwar Tourism

जिले मेें पर्यटन का आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए सरकार ने 16.74  करोड़ की दो बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। कौसानी में पर्यटन विभाग की भूमि पर ईको हट्स सहित संपूर्ण परिसर के लिए 7.99 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


ट्रेकिंग रूट के विकास को विश्व विख्यात पिंडारी, कफनी ग्लेशियर सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में नौ फैब्रिक हट बनाने, स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए 8.74 करोड़ रुपये मिल गए हैं। 
विज्ञापन


 जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि कौसानी में पर्यटन विभाग  आवास गृह के पास 120 नाली भूमि है। इस परिसर की खाली भूमि पर लकड़ी की ईको हट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में लकड़ी के चबूतरे, बैंच, सोलर लाइट, वाटर फिल्टर, सीवर सिस्टम, जैविक कूड़ा निस्तारण, डिस्प्ले बोर्ड, बोरिंग पेयजल योजना, रेलिंग, सोलर लाइट सहित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। आंतरिक रास्ते भी विकसित होंगे। इसके लिए सरकार ने 7.99 करोड़ रुपये दिए हैं। काम शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि उच्च हिमालय में पिथौरागढ़ के नामिक से चमोली के बेदिनी बुग्याल तक ट्रांस हिमालयन ट्रेेकिंग रूट बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस रूट पर सुविधाओं के विस्तार के  लिए सरकार ने 8.74 करोड़ रुपये दिए हैं।

इस राशि से बागेश्वर जिले के अंदर नौ स्थानों पर प्री फैब्रिक हटों का निर्माण किया जाएगा। शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा। इस मार्ग पर ट्रेकिंग का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। रूटों से लगे गांवों में लोगों को इसी राशि से पर्यटन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।


प्री फैब्रिक हटों का निर्माण सूपी, पकुवा, झूनी, धाकुड़ी, कफनी, बदियाकोट, पिंडारी, बोर बलड़ा, कठलिया में होगा। कफनी, पिंडारी में बिजली नहीं है। शेष सात स्थानों पर बिजली, पानी उपलब्ध है। सूपी तक सड़क भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed