{"_id":"5d1bb2ba8ebc3e3cb777cfef","slug":"15620962919-bageshwar-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करालापालड़ी में आयोजित समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह नेगी को स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई।
सम्मान समारोह में प्रथम श्रेणी (ऑनर्स) से उत्तीर्ण बालिकाओं रश्मि बिष्ट, अंजलि बिष्ट, किरन भाकुनी को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार रुपए और स्कूल बैग प्रदान किए गए। प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और एक हजार रुपये प्रति छात्र नकद धनराशि प्रदान की गई। जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ने विधायक निधि से विद्यालय को 60 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह नेगी को स्थानांतरण होने पर शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहां जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, कैप्टन चंद्र सिंह, हरीश जनौटी, कैप्टन चंद्र सिंह करायत,ठाकुर सिंह करायत, दीवान सिंह जनौटी आदि थे।