{"_id":"5bf6fe8fbdec224160710f8c","slug":"151542913679-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के व्यापारी उठाएंगे 16 बच्चों की शिक्षा का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के व्यापारी उठाएंगे 16 बच्चों की शिक्षा का खर्च
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मुंबई के व्यापारी राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों के 16 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की है। बुधवार को व्यापारी ने विद्यालय में भोज कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को भोजन कराया।
मुंबई में मोबाइल एसेसरीज के व्यापारी पिंगलों निवासी राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रतिवर्ष विद्यालय को पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित 16 बच्चों की पढ़ाई का भी खर्च उठाया जाएगा। बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं, परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवश्यक खर्च प्रदान किए जाएंगे। उक्त धनराशि बच्चों के खाते में डाली जाएगी। मेधावी व आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों का चयन किया गया। शिक्षण सहित कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अन्य राज्यों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधान दीनानाथ, एसएमसी अध्यक्ष ऊषा बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, दक्ष गोस्वामी, पूरन नाथ, गोविंद नाथ, ऊषा पाठक, दीप पांडे, प्रधानाध्यापक सुरेश सती आदि थे। अभिभावकों व शिक्षकों ने इस कार्य के लिए व्यापारी राजेंद्र गोस्वामी का आभार जताया है।