{"_id":"5bbba3eb867a55284a4c07fb","slug":"151539023851-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के लिए परिवार समेत धरने में बैठा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के लिए परिवार समेत धरने में बैठा ग्रामीण
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मकान की मांग को लेकर सिया बग्वालीखान निवासी बालम प्रसाद अपने परिवार के साथ कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र आवास देने की मांग की। कहा कि एक सूत्री मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।
सिया बगवालीखान निवासी बालम प्रसाद सोमवार को अपनी पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र साहिल, पियुष और पुत्री प्रियंका के कलक्ट्रेट में पहुंच गए। कलक्ट्रेट परिसर में परिजनों के साथ धरने में बैठ गए। उन्होंने कहा कि मकान न होने से उनका परिवार लंबे समय से टेंट में रह रहा है। रात में तेंदुए, सूअर और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। मकान के लिए वह कई बार सरकारी महकमों के कई चक्कर काट चुके हैं। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उसने शासन-प्रशासन से शीघ्र आवास देने की मांग की।