{"_id":"5b9e970f867a5501363bd46c","slug":"151537120015-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोफाड़ नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोफाड़ नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोफाड़ नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
बागेश्वर। दोफाड़ नंदा मंदिर में आयोजित नंदा महोत्सव धूम धाम के साथ शुरू हुआ। शुभारंभ के मौके पर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। महोत्सव में देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
रविवार को नंदा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि मेलों के आयोजन से सांस्कृतिक संरक्षण में मदद मिलती है। उत्तराखंड की संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। महोत्सव के आयोजक जगदीश कालाकोटी व सुरेश कालाकोटी ने सभी का स्वागत किया। मेले के दौरान आमंत्रित की गई विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए बैठे रहे। सोमवार को मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन किया जाएगा। इधर बागेश्वर के नुमाइश मैदान में नंदा महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सोमवार की सुबह नंदा सुनंदा की मूत्रियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ नंदा महोत्सव शुरू हो जाएगा। इधर बिलौना व सरयू तट पर आयोजित गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
16 बीजीएस 12पी