{"_id":"5b0312554f1c1bde408b6e38","slug":"151526927957-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए पहुंचे आठ सौ युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए पहुंचे आठ सौ युवा
Updated Tue, 22 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
sena bharti
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। यूथ फाउंडेशन द्वारा सोमवार को बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए युवाओं को चयनित करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 800 युवा पहुंचे। युवाओं का शारीरिक, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
यूथ फाउंडेशन के सदस्य पूर्व सूबेदार मेजर यशवंत सिंह ने बताया कि फाउंडेशन के संस्थापक अजय कोठियाल द्वारा राज्य के आठ स्थानों में कैंप लगाकर युवाओं को सेना भर्ती के लिए तैयार किया जा रहा है। फाउंडेशन राज्य के कई स्थानों पर कैंप लगाकर 8500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से 7500 युवा भारतीय सेना में भर्ती हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण तीन माह तक निशुल्क दिया जाता है। शिविर में प्रदीप सिंह, भोजराज बोरा, मुकेश सिंह आदि ने युवाओं का शारीरिक नापजोख, स्वास्थ्य परीक्षण किया।