{"_id":"5a4281204f1c1bcd6d8b64b7","slug":"151514307872-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से ध्वस्त योजनाओं का कब होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से ध्वस्त योजनाओं का कब होगा सुधार
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र में आपदा से ध्वस्त योजनाओं का अभी तक सुधार नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क, सिंचाई गूल और पेयजल योजनाओं का सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
बेदीबगढ़, सैंज, खौलसीर आदि क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि आठ माह पूर्व बारिस से सैंज न्याय पंचायत में व्यापक नुकसान हुआ था। काफलीगैर-जमराड़ी सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई थी। कई स्थानों पर अभी भी मलबा भरा हुआ है। सड़क का सुधार नहीं होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। न्याय पंचायत में कई नहरें और गूलें ध्वस्त हो गई थीं। इनका सुधार नहीं होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। आपदा के दौरान ध्वस्त बेदीबगढ़, सैंज, खोलसीर, मल्लीधार पेयजल लाइन का सुधार नहीं करने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। कहा कि योजना का समय पर सुधार नहीं हुआ तो गर्मियों में हजारों की आबादी को गंभीर जल संकट से जूझना पड़ेगा। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि आपदा से ध्वस्त सड़क, पेयजल योजना और सिंचाई गूलों का सुधार नहीं करने पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान नंदन सिंह, लीला देवी, ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।