{"_id":"5a1307754f1c1b8e698bcc40","slug":"151511196533-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस विभाग को आपराधिक मामलों की विवेचना कर मामलों को समय से निपटाने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन संचालित करने वालों पर निगरानी रखने को कहा।
उन्होंने पुलिस विभाग, परिवहन विभाग और संबंधित एसडीएम को संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवर लोडिंग और परिवहन नियमों का पालन न करने वाले वाहनों की नियमित चेकिंग करने और जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई के लिए दबिश देने के निर्देश दिए। राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारियों को लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने खान अधिकारी को अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनन क्षेत्र में चेकिंग कर वन क्षेत्र व स्वीकृत सीमा से बाहर खड़िया खनन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। खान अधिकारी को तीन दिन के अंदर खनन पट्टों के चिन्हीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाणिज्यकर विभाग को अधिक से अधिक व्यापारियों के पंजीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम राहुल गोयल, डीएसपी महेश चंद्र जोशी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, सुंदर सिंह, रिंकू बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह, शासकीय अधिवक्ता आबिद हसन, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ पाठक आदि उपस्थित थे।