फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ग्राम प्रधानों ने गांवों को पालिका में शामिल करने पर जताई आपति

ग्राम प्रधानों ने गांवों को पालिका में शामिल करने पर जताई आपति

Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने गांवों को पालिका में शामिल करने पर जताई आपति
बागेश्वर। नगरपालिका में शामिल करने पर मंडलसेरा, मेहनरबुंगा, सैंज, बड़ेत व बिलौना के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताई है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि उनके गांवों को जबरन पालिका में शामिल किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मंडलसेरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय सिंह ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गांव में रहने वाले अधिकांश परिवारों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। यदि इस क्षेत्र को पालिका में शामिल किया गया तो गरीब परिवारों को भवन कर, सफाई कर सहित तमाम तरह के शुल्क चुकाने होंगे। ग्रामीण बिना विनियमित प्राधिकारी की अनुमति के कोई निर्माण कार्य भी नहीं करा सकेंगे। उन्होंने कहा है कि यदि मोटर मार्ग के ऊपरी क्षेत्र को पालिका में शामिल किया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मेहनरबुंगा की ग्राम प्रधान जयंती देवी, पूर्व प्रधान रमेश राज, सरपंच ओमप्रकाश सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने पालिका में शामिल करने के विरोध में शहरी विकास विभाग के निदेशक को ज्ञापन भेजा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि विपरीत भौगोलिक परिस्थिति और कर प्रणाली सहित तमाम मामलों को लेकर पालिका में शामिल करने का विरोध किया जा रहा है। गांव को पालिका में शामिल करने से गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इधर बिलौना, सैंज और बड़ेत के ग्रामीणों ने भी उनके गांवों का पालिका में शामिल करने का विरोध किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed