फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   एक से 15 अक्तूबर तक आयोजित होगा स्वच्छता पखवाड़ा

एक से 15 अक्तूबर तक आयोजित होगा स्वच्छता पखवाड़ा

Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
एक से 15 अक्तूबर तक आयोजित होगा स्वच्छता पखवाड़ा
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायतों के सहयोग से एक से 15 अक्तूबर तक सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, पेयजल, स्वच्छता व अन्य विभागों द्वारा ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े में निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को स्कूल के बच्चों, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह व ग्रामीणों की भागीदारी से स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाएगा। दो अक्तूबर को प्रभात फेरी का आयोजन कर महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण किया जाएगा। ग्राम सभा की खुली बैठकों के साथ ही मनरेगा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तीन, चार अक्तूबर को ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को वजन पोषण और स्वास्थ्य दिवस का आयोजन छह से 15 अक्तूबर तक विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पखवाड़े की तैयारी के लिए विभागीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने समस्त एसडीएम से कहा कि कार्यक्रम के लिए वे नोडल अधिकारी होंगे तथा समस्त खंड विकास अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। इस दौरान स्वच्छता के लिए ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा। इसके साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed